Wednesday, October 21st, 2026

 3 जिलों में रेलवे कॉलोनी बनेगी हाईटेक 

सहरसा 
सहरसा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर की रेलवे कॉलोनी हाईटेक बनेगी। रेलवे कॉलोनियों के विकास का जिम्मा रेल मंत्रालय के रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दिया गया है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने सहरसा के पूर्वी रेलवे कॉलोनी, दरभंगा के दीवाना तकिया कॉलोनी और मुजफ्फरपुर के ब्रहपुरा कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए आर्किटेक्चरल और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी चयन के लिए बिड निकाल दिया है। 

चयन के प्रस्ताव से संबंधित आरएफपी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि आर्किटेक्चरल और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी सर्वे कर नक्शा तैयार करेगी कि कौन सी जगह नए रेल क्वार्टर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए उपयुक्त है। कहां मनोरंजन भवन, पार्क सहित अन्य जरूरी चीजें बनाई जाय। नक्शे का अध्य्यन करते रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) निजी भागीदारी के तहत पुनर्विकास का काम कराएगी। रेलवे कॉलोनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल निर्माण किए जाएंगे। नए रेलवे क्वार्टर बनाए जाएंगे। पुराने रेलवे क्वार्टर का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल अधिकारी का कहना है कि नक्शा व डिजायन तैयार होने के बाद कौन-कौन से काम होंगे उस संबंध में सही पता चल पाएगा।

 

#रेलवे कॉलोनी

Source : Agency

पाठको की राय